Slider Widget

https://scontent.fpnq2-1.fna.fbcdn.net/v/t1.0-9/90227646_107721867529823_5298642578311217152_o.jpg?_nc_cat=105&ccb=3&_nc_sid=6e5ad9&_nc_ohc=1_-Uo5agnjcAX-Jq74E&_nc_ht=scontent.fpnq2-1.fna&oh=e0dbacbac5a78fb23a3ded97fda887c7&oe=6057330F

30,000 के अंदर 2021 के बेस्ट लैपटॉप | Best laptops under 30000 in 2021 in hindi

30,000 के अंदर 2021 के बेस्ट लैपटॉप

दोस्तों लैपटॉप एक ऐसी चीज है जो हर कोई बात बार नहीं बदलता। अगर एक बार ले लिया तो कम से कम चार पांच साल तो यूज़ करता ही है। इसलिए लैपटॉप लेने से पहले अपने जरूरत और बजेट के हिसाब से लैपटॉप चयन कर लेना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए 30,000 के अंदर कुछ लैपटॉप लेकर आए हैं। जो आपको पसंद आ सकते हैं। तो चलिए देख लेते हैं।


DELL INSPIRON 3595

DELL INSPIRON 3595 यह एक बजट सेगमेंट में बहुत अच्छा लैपटॉप माना जाता है। इसमें सातवीं पीढ़ी का मतलब सेवंथ जेनरेशन का डुएल कोर A6 प्रोसेसर है। जोकि एक डिसेंड सा प्रोसेसर है। यह लैपटॉप आप घर मैं ऑफिस में और स्कूल कॉलेज जैसे जगह पर अच्छे से यूज कर सकते हैं। क्योंकि यह काफी हल्का होने के साथ-साथ इसकी बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है। और आप इसमें ऑफिस के काम कर सकते हो, सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हो और छोटी मोटी गेम भी इस लैपटॉप में खेली जा सकती है। तो यह एक बहुत अच्छा लैपटॉप माना जाएगा। इसमें एमडी का एपीओ ड्यूल कोर A6 प्रोसेसर है। और विंडोज 10 के साथ 4GB रैम और 15.6 इंच की डिस्प्ले के साथ एक टेराबाइट की हार्ड डिस्क इसकी कीमत लगभग 21990 रुपए है।

30,000 के अंदर 2021 के बेस्ट लैपटॉप | Best laptops under 30000 in 2021 in hindi


HP15 RYZON 3 

अगर आप स्टूडेंट है या फिर अपने वर्किंग प्रोफेशन में लैपटॉप चाहते हैं। तो आपके लिए एक बजट फ्रेंडली लैपटॉप HP15 RYZON 3 हो सकता है। क्योंकि इसमें भी लगभग 1 टेराबाइट की हार्ड डिस्क, एमडी राइजन 3 डुएल कोर प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 15.6 इंच का डिस्प्ले है. और ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 इसमें मौजूद है। इसका जीपीयू भी काफी अच्छा है। और इसमें एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट की एक बेहतरीन कनेक्टिविटी पाई जाती है। जोकि स्टूडेंट के लिए बेहद अच्छा है। इसकी कीमत 27990 है।


HP 15S RYZON 3

अगर आपको हर समय अपने लैपटॉप को साथ लेकर चलने की जरूरत पड़ती है तो यह लैपटॉप आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। क्योंकि HP 15S RYZON 3 बहुत ही छोटा और लाइटवेट लैपटॉप है। जीसे आप कहीं भी ले जा सकते हो। अक्सर स्टूडेंट और प्रोफेशनल लोगों को ऐसे लैपटॉप की जरूरत रहती हैं। क्योंकि उन्हें कहीं भी लैपटॉप ले जाने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए उनके लिए यह लैपटॉप सबसे बेस्ट रहेगा। अगर इसकी फीचर की बात की जाए तो इसमें स्टोरेज 256gb एसएसडी कार्ड है, 4GB रैम है, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम है और 15.6 इंच का डिस्पले है। लैपटॉप इस कॉम्बीनेशन के साथ यह लैपटॉप स्टूडेंट और प्रोफेशनल्स के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। 


ASUS e203mah celeron

लैपटॉप जगत में एसुस बेहद जानी मानी कंपनी है। और लोगों के दिलों में इस कंपनी ने अपने शानदार प्रोडक्ट के जरिए एक अच्छी इमेज बनाई है। असूस ने बजट सेगमेंट में अच्छे-अच्छे लैपटॉप्स भी बनाए हैं। जैसे कि ASUS e203mah celeron यह लैपटॉप 500GB हार्ड डिस्क के साथ 2GB रैम लेकर आता है और इसका प्रोसेसर इंटेल celeron डुएल कोर है। जोकि अच्छा खासा प्रोसेसर बजट सेगमेंट के अंदर माना जाता है। अगर बात करें इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की तो यह भी विंडोज 10 64 बिट के साथ आता है। इसकी स्क्रीन साइज 11.6 इंच की है 30,000 के अंदर 2021 के बेस्ट लैपटॉप | Best laptops under 30000 in 2021 in hindi


ASUS E203MAH CELERON DUAL CORE

अगर आपको एक अच्छी स्टोरेज और रैम अपने लैपटॉप में चाहिए तो यह लैपटॉप आपके लिए सबसे बेस्ट है। जो कि एक बजेट सेगमेंट का लैपटॉप होने के बावजूद एक TB हार्ड डिस्क और 4GB ddr4 की रैम के साथ आता है। जो 15.6 इंच के स्क्रीन साइज के आता है। इसमें AMD का ए पी ए ड्यूल कोर A9 प्रोसेसर मौजूद है। जो इस लैपटॉप को बहुत अच्छे से पावर करता है।


ऊपर दिए सारे लैपटॉप 30000 के अंदर के प्राइस रेंज के है। और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इन्हें काफी अच्छी रेटिंग दी गई है। बजाज फिनसर्व और ऐसी काफी सारी कंपनियों ने इन्हें अच्छी खासी रेटिंग दे दी है। बजट सेगमेंट के अंदर यह लैपटॉप बेहद अच्छे माने जाते हैं। लेकिन आपको थोड़ी सी रिसर्च करके अपने जरूरत के हिसाब से लैपटॉप लेना चाहिए।  सबसे पहले अपने जरूरत को पहचानिए और उसके बाद लैपटॉप का चयन करें।


आप अपनी राय कॉमेंट करके जरूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ